Breaking News

एक्टर ऋतुराज सिंह का हार्ट अटैक से निधन

20 Feb, 2024 479

संवाददाता/ in24 न्यूज़.

लोकप्रिय टीवी एक्टर रितुराज सिंह का  59 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन निधन हो गया। उनके दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत की पुष्टि की और बताया कि उन्हें पैंक्रियाज से जुड़ी दिक्कत भी हुई थी। रितुराज ने अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, दीया और बाती हम, हिटलर दीदी, सीआईडी, श्शश कोई है और 90 के दशक के सीरियल्स बनेगी अपनी बात और तोल मोल के बोल जैसे कई टीवी शोज में काम किया है। वह शाहरुख खान के साथ डर और बाजीगर में भी काम कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, अमित बहल ने बताया कि कार्डिएक अरेस्ट से उनका निधन हो गया है। कुछ वक्त पहले वह पैंक्रियाज के इलाज के लिए अस्पताल गए थे। वहां से वापस आने के बाद घर पर थे और दिल से जुड़ी समस्या की वजह से निधन हो गया। रितुराज की मौत की खबर से मनोरंजन जगत में शोक है। रितु आशिकी, मेरी आवाज ही पहचान है, तड़प, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, सत्यमेव जयते जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनके निदज्न से इनके प्रशंसकों में शोक की लहर फ़ैल गई है।

अन्य खबरे