Breaking News

शेहला के अब्बा की फ़रियाद : मुझे मेरी बेटी से बचाओ

01 Dec, 2020 688

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अपनी औलाद की ख़ुशी के लिए हर पिता यथासंभव कोशिश करता है कि वह खुश रहे, मगर जब कोई पिता अपनी बेटी से खुद की जान पर खतरा बताए तो बेटी की हरकत समझी जा सकती है. बता दें कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रनेता और कार्यकर्ता शेहला रशीद के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने सोमवार को अपनी बेटी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। शोरा ने बेटी के एनजीओ के खिलाफ जांच शुरू करने की मांग की और आरोप लगाया कि कश्मीर घाटी में राजनीति से जुड़ने के लिए शेहला ने धन लिए थे। हालांकि, शेहला ने अपने पिता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में पुलिस महानिदेशक को संबोधित तीन पन्ने का एक पत्र जारी करते हुए शोरा ने दावा किया कि उन्हें अपनी बेटी शेहला, उनके सुरक्षा गार्ड, बहन और उनकी मां से जान का खतरा है। शोरा ने दावा किया कि उसने (शहला) कश्मीर में राजनीति में शामिल होने के लिए पूर्व विधायक इंजीनियर राशिद और कारोबारी जहूर वताली से तीन करोड़ रुपये लिए थे। आतंकवाद के वित्तपोषण में कथित संलिप्तता के लिए रशीद और वताली को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पिछल साल गिरफ्तार किया था। जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला राजनीति में शामिल हो गयी थीं और आइएएस टॉपर शाह फैसल द्वारा शुरू जेके पॉलिटिकल मूवमेंट की संस्थापक सदस्य बनी थीं। शोरा ने शेहला द्वारा चलाए जाने वाले गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), और अपनी बेटियों और उनकी मां के बैंक खातों की जांच की भी मांग की । हालांकि, इसके जवाब में शेहला ने एक ट्वीट कर कहा कि आप में से कई लोगों ने मेरे पिता द्वारा मुझ पर, मेरी मां और बहन पर लगाए गए आरोपों का वीडियो देखा होगा। कम शब्दों में और स्पष्ट तौर पर कहूं तो वह अपनी पत्नी को पीटने वाले, गाली-गलौज करने वाले शख्स हैं। हमने उनके खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया और इसके जवाब में उन्होंने यह हथकंडा अपनाया। शेहला ने आरोपों को बेबुनियाद और बकवास बताया । उन्होंने कहा कि मेरी मां ने जीवन भर काफी हिंसा, प्रताड़ना का सामना किया। वह परिवार के कारण चुप रह गयीं। अब हम उनकी (पिता) इस हरकत के खिलाफ बोलने लगे तो उन्होंने भी हमें बदनाम करना शुरू कर दिया। शेहला ने कहा कि किसी को भी उनके पिता द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। बहरहाल, बाप बेटी जो भी कहें इस मामले ने तूल तो पकड़ ही किया है.

अन्य खबरे