Breaking News

सत्ता मिली तो 22 लाख रिक्त सरकारी नौकरी भरेंगे : राहुल

01 Apr, 2019 1131

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने के लिए रविवार को एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो करीब 22 लाख सरकारी नौकरी की रिक्तियां हैं, जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा अगले साल 31 मार्च तक भरा जाएगा. राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि आज सरकार में 22 लाख नौकरी की रिक्तियां हैं. हम 31 मार्च 2020 तक इन रिक्तियों को भरेंगे. राहुल ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए केंद्र द्वारा प्रत्येक राज्य सरकार को धनराशि हस्तांतरण को भरे जाने वाले इन रिक्त पदों से जोड़ा जाएगा.

अन्य खबरे