Breaking News

मुंबई में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिरने से 14 घायल

17 Sep, 2021 727

संवाददाता/in24 न्यूज़.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई महानगर पालिका आपदा नियंत्रण ने कहा कि शुक्रवार तड़के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निमार्णाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 14 लोग घायल हो गए। यह घटना तड़के करीब 4.40 बजे हुई जब बांद्रा पूर्व में एमएमआरडीएए द्वारा बनाए जा रहे एसईएलआर फ्लाईओवर का एक हिस्सा तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी 14 घायलों को इलाज के लिए बीएमसी के वी.एन. देसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब स्थिर है। घटना में घायल हुए लोग, अनिल सिंह (28), अरविंद सिंह (29), अजहर अली (26), मुस्तफा अली (8), रियाजुद्दीन अली (23), मोतल्लाब अली (8), रियाज अली (21), आतिश अली(22), अकबर अली (5), श्रवण (49), रईस अली (22), अजीज-उल-हक (29), परवेज (22) और श्रीमंद (25) हैं। बता दें कि मुंबई में इनदिनों अनेक फ्लाईओवर के अलावा मेट्रो का निर्माण भी जारी है।

अन्य खबरे