Breaking News

सरकार में तालमेल का अभाव, मुख्यमंत्री के अलावा कोई नहीं आ रहा नजर : राज ठाकरे

01 May, 2020 919

संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के तहत राजनीतिक सुस्ती देखकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा कि महा विकास आघाड़ी सरकार में किसी भी तरह का तालमेल नजर नहीं आ रहा है। सिर्फ मुख्यमंत्री जनता के सामने आ रहे हैं। बाकी अन्य मंत्रियों का पता नहीं चल रहा है। राज ठाकरे ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि कोरोना की वजह से राज्य सरकार में बेहतर तालमेल होना आवश्यक था लेकिन यह नजर नहीं आ रहा है। महा विकास आघाड़ी सरकार के मंत्रियों को किसी भी मुद्दे पर साथ मिलकर निर्णय लेना चाहिए। लेकिन कोरोना जैसे संकट के समय भी इसका अभाव देखने को मिल रहा है। राज ठाकरे ने कहा कि कोरोना की वजह से हिंदू समाज ने अपने सभी त्योहार घर में ही मनाया है। यहां तक कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती भी घर में मनाई गई। लेकिन मुसलिम समाज रमजान के समय सडक़ों पर भारी संख्या में बाहर निकल रहा है। इससे सोशल डिस्टैंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इसका निर्णय आखिर किस मंत्री ने लिया, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी तरह सूबे में दुकान खुलने का समय हर समय बदला जा रहा है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। राज्य सरकार को इस पर कठोर निर्णय लेना आवश्यक है।

अन्य खबरे