Breaking News

युवती से सामूहिक बलात्कार, चार दिन बाद आया होश

25 Feb, 2020 892

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

बलात्कार की घटनाएं लगातार घटती जा रही हैं. इसी कड़ी यूपी के महाराजगंज के सिसवा बाजार में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर आधा दर्जन लोगों ने गैंगरेप किया। दरअसल महिला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने उसे झांसे में लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया। नशे का ऐसा असर था कि युवती को चार दिनों तक होश नहीं आया। इस दौरान पुलिस की भी लापरवाही सामने आई। पुलिस ने शुरुआत में इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर हल्के में लेती रही।बताया जाता है कि सामूहिक बलात्कार की ये घटना बीते 20 फरवरी की है। पीड़ित महिला सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, उस पिपराइच अपने मामा के घर जाना था। महिला के साथ दुष्कर्म करने वालों में तीन अवैध वेंडर थे, जबकि बाकियों की भी पहचान कर ली गई है. महिला की इज्जत से खेलने के बाद बदमाशों ने उसे सुनसान इलाके में छोड़ दिया। सुबह जब लोगों ने महिला के बारे में पुलिस को इत्तला दी तो पुलिस शुरुआत में इसे गैंगरेप मानने के लिए तैयार नहीं थी। घटना के 4 दिनों बाद जब पीड़िता होश में आई तो उसने कोठीभार थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बाकियों की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। महिला के मुताबिक स्टेशन पर कुछ बदमाशों ने उसे झांसे में लिया। पहले तो बिस्कुट खिलाई और चाय पिलाया, जिसमें बेहोशी की दवा मिली हुई थी। जब महिला पूरी तरह अपना सुध बुध खो बैठी तो बदमाश उसे स्टेशन से उठाकर सुनसान जगह ले गए। जहां बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी रामसनेही उर्फ सनेही निवासी खेसरारी मंगल छपरा, भुअर उर्फ अनिल खरवार निवासी बीजापार और लाला उर्फ राहुल श्रीवास्तव निवासी तुरकही थाना हनुमानगंज-कुशीनगर के खिलाफ पुलिस ने सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

अन्य खबरे