Breaking News

साध्वी साध्वी प्रज्ञा के सामने आतंकवादी वापस जाओ के लगे नारे

26 Dec, 2019 1058

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
प्रज्ञा ठाकुर कुछ भी कहती और करती हैं तो उसपर विवाद पैदा होता ही है. भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ भोपाल में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार बुधवार को कांग्रेस के छात्र संगठन ने सांसद के लिए 'आतंकवादी वापस जाओ' के नारे लगाए. रिपोर्ट के अनुसार प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जर्नलिज़्म एंड कम्युनिकेशन की धरने पर बैठी दो छात्रों से मिलने गई थी. एक समाचार पत्र के अनुसार दो छात्राएं कॉलेज प्रशासन के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थीं, क्योंकि उन्हें कम उपस्थिति के कारण परीक्षा देने से रोक दिया था. छात्राएं मंगलवार से कॉलेज गेट पर धरना दे रही थीं. एक रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर इन छात्रों से मिले पहुंची थी. इस दौरान कुछ एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की. उनका कहना है कि ठाकुर इस मामले में राजनीति कर रही हैं. बाद में प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि मैं छात्राओं के पास गई थी, जो धरने पर थीं. मैंने राज्यपाल लालजी टंडन से छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है. गवर्नर के निर्देश के बाद मैं यूनिवर्सिटी परिसर में लौट आयी तब कुछ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अशोभनीय नारे लगाए.

अन्य खबरे