Breaking News

सिख दंगों में शामिल लोगों को सलाखों में भेजा जाएगा : शाह

06 May, 2019 1063

संवाददाता/in24न्यूज़।    

इस देश में सिख समाज के साथ जो अन्याय हुआ उसका अबतक पूर्णतः इंसाफ नहीं हुआ है और इसीलिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इस मामले में एक बड़ी बात की है. 1984 के सिख विरोधी दंगे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए इंसाफ सुनिश्चित करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए अमित शाह ने कहा कि इस दंगे के गुनहगारों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार पर अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करने को लेकर हमला किया। शाह ने गुरदासपुर से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब के मंत्री और पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर भी पुलवामा हमले के बाद उनके द्वारा दिये गये बयान को लेकर प्रहार किया और उन्हें पाकिस्तान चले जाने को कहा। उन्होंने कहा कि 1984 में हजारों सिख मार डाले गये और लेकिन किसी को सजा नहीं मिली। लेकिन मोदी सरकार के गठन के बाद इन लोगों के परिवारों को इंसाफ दिया गया। अमित शाह ने कहा कि जो लोग (दंगे में) शामिल थे, वे चाहे जबलपुर में हों, कानुपर में हो या दिल्ली में, उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अन्य खबरे