राजनीतिक षड्यंत्र चरम पर, जनता माफ नहीं करेगी : मायावती
01 May, 2019
1124
संवाददाताin24 न्यूज़.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को जोरदार हमला किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के जिन राज्यों में भी भाजपा की सरकारें हैं वहां चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग चरम पर बना हुआ है. खासकर वोट वाले दिन तो हर सीमा लांघ दी जाती है. यूपी, महाराष्ट्र, त्रिपुरा आदि इसके खास उदाहरण हैं. फिर भी चुनाव आयोग इसका उचित संज्ञान क्यों नहीं ले रहा है?