Breaking News

फैंस के निशाने पर आए सचिन तेंदुलकर

14 Sep, 2022 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से उनके फैंस नाराज़ हैं. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक बार फिर बल्ला थामे क्रिकेट के मैदान पर उतर रहे हैं। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022 में तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी कर रहे हैं। सचिन ने इस टूर्नामेंट के दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बताया कि बैट की ग्रिप को कैसे साफ करते हैं, उनको इस वीडियो के लिए अब जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल सचिन जब बैट की ग्रिप साफ कर रहे होते हैं, उस समय पानी के इस्तेमाल नहीं होने पर भी टैप ऑन रखते हैं और यही देखकर फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। सचिन सेव वॉटर कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में उनका इस तरह से पानी बर्बाद करना फैन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की बात करें, तो इसमें आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। रोड सेफ्टी जागरुकता के लिए यह सीरीज खेली जा रही है। इंडिया लीजेंड्स ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 61 रनों से हराया था। इंडिया लीजेंड्स को आज अपना दूसरा मैच वेस्टइंडीज लीजेंड्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है। बता दें कि सचिन के मैदान में उतरने से उनके फैंस खुश भी है और हैरान भी.

अन्य खबरे