सीएम अमरिंदर ने सिद्धू का इस्तीफ़ा राज्यपाल को भेजा
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पंजाब में मंत्री बनकर भी नवजोत सिंह सिद्धू को चैन नहीं मिला तब उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर लगातार निशाना साधा और जब दाल नहीं गली तब इस्तीफ़ा देकर अपना पक्ष सामने रख दिया है. गौरतलब है कि पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंजूर कर राज्यपाल को भेज दिया है. इससे पहले 15 जुलाई सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने मंत्री पद से इस्तीफा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को भेज दिया था. पांच दिन बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस पर फैसला लिया है. 14 जुलाई को नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे गए अपने त्यागपत्र की जानकारी दी थी. ट्वीट किए गए इस पत्र में इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई गई है. महज दो लाइनों में सिद्धु ने इस्तीफा देने की बात कही है.