सीएम उद्धव ने पीएम मोदी को बताई महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी
17 Apr, 2021
2220
संवाददाता/in24 न्यूज़.
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63,729 नए मामले सामने आए हैं और 398 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से गहराते संकट के बीच महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो गई है। इसी के चलते सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत की है। उन्होंने महाराष्ट्र में कोरोना से व्याप्त हालात के बीच ऑक्सीजन की किल्लत के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1200 से 1500 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है। स्थिति आपात है और ऐसे में एयरलिफ्ट करके ऑक्सीजन मुहैया कराया जाए। बता दें कि कोरोना के अकेले महाराष्ट्र से 27.15 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं।