अगर किसी को तेजस्वी की लीडरशिप से दिक्कत है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं: तेज प्रताप
28 May, 2019
1198
संवाददाता/in24 न्यूज़.
लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी सवाल उठने लगे हैं. इस मामले को बढ़ते देख तेज प्रताप यादव मजबूती से अपने भाई का साथ देने सामने आये हैं. गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने पार्टी नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेजस्वी यादव का साथ देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी को तेजस्वी की लीडरशिप से दिक्कत है तो वह पार्टी छोड़ सकते हैं. चाहे वो महागठबंधन हो या राष्ट्रीय जनता दल दोनों में लागू है. मैं हमेशा तेजस्वी के साथ खड़ा रहूंगा. दूसरी तरफ पार्टी के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव ने भी तेजस्वी का पक्ष लेते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है.