Breaking News

सीबीआई करेगी केजरीवाल के सरकारी बंगले की रेनोवेशन पर करोड़ों खर्च की जांच

28 Sep, 2023 622

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन मामले में सीबीआई (CBI) ने केस दर्ज कर लिया है। यह जानकारी भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करके दी है। कुछ महीने पहले ही अरविंद केजरीवाल के बंगले को लेकर काफी विवाद शुरू हुआ था। सीबीआई अब इस मामले की जांच करेगी। अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली बीजेपी ने घर के डेकोरेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च करने का आरोप लगाया था। खबर के मुताबिक, आम आदमी पार्टी की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा गया है कि पहले भी जांच में कुछ नहीं निकला था और इस बार भी जांच में कुछ भी नहीं मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि सीबीआई ने प्राथमिक जांच शुरू करने के बाद दिल्ली सरकार से इसकी फाइल भी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के उपराज्यपाल ने मई के महीने में सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने की मांग की थी। जिसके बाद अब सीबीआई ने इसकी अनुमति दे दी है। बता दें कि केजरीवाल लगातार बीजेपी पर हमला बोलते रहे हैं।

अन्य खबरे