Breaking News

सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : पीएम मोदी

29 Feb, 2020 832

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वरिष्ठ जन हों, दिव्यांगजन या आदिवासी हों, दलित-पीड़ित, शोषित, वंचित हों, 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना, उनकी सेवा करना, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज परेड मैदान में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। इसके बाद उन्होंने सामाजिक अधिकारिता शिविर को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कहा कि पहले कि सरकारों के समय इस तरह के कैंप बहुत ही कम लगा करते थे और इस तरह के मेगा कैंप तो गिनती के होते थे। बीते 5 साल में हमारी सरकार ने देश के अलग-अलग इलाकों में करीब 9,000 कैंप लगवाए हैं क्योंकि 130 करोड़ भारतीयों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों पर यदि कोई अत्याचार करता है या मजाक उड़ाता है तो उससे जुड़े नियमों को भी सख्त किया गया है। दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए विशेष अभियान चले और आरक्षण तीन फीसद से बढ़ाकर चार फीसद कर दिया गया। उच्च शिक्षा संस्थानों में दाखिले का तीन फीसद से आरक्षण बढ़ाकर पांच फीसद कर दिया गया है। दो लाख साथियों को स्किल ट्रेनिंग दी है। हर क्षेत्र में दिव्यांगजनों की भागीदारी जरूरी है। चाहे उद्योग हो या खेल का मैदान। प्रधानमंत्री ने कहा कि थोड़ी देर पहले यहां करीब 27 हजार साथियों को उपकरण दिए गए हैं। किसी को ट्रायसाइकिल मिली है, किसी को सुनने की मशीन मिली है, व्हीलचेयर मिली है। तीर्थराज, प्रयागराज में आकर हमेशा ही एक अलग पवित्रता और ऊर्जा का एहसास होता है। मोदी ने कहा कि मुझे याद है, पिछले साल फरवरी में, लगभग यही समय था जब मैं कुंभ के दौरान यहां आया था। आपके प्रधान सेवक के तौर पर, मुझे हजारों दिव्यांग-जनों और बुजुर्गों, वरिष्ठ जनों की सेवा करने का अभी अवसर मिला है।

अन्य खबरे