Breaking News

स्प्रिट के डिब्बे में जलती मशाल गिरने से कांग्रेसियों की रैली में सात कार्यकर्ता झुलसे

01 Apr, 2023 1044

संवाददाता/in24 न्यूज़.
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jagdalpur) में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने मशाल रैली निकाली। इसी बीच जलती मशाल से अचानक आग भडक़ गई और उसकी चपेट में आने से सात कांग्रेस कार्यकर्ता झुलस गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मशाल रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर की प्रमुख सडक़ों से गुजरनी थी। मशाल रैली की शुरुआत के बाद कांग्रेसियों का काफिला जैसे ही संजय मार्केट चौक पार कर आगे बढ़ा तो बुझती मसालों को जलाने के लिए उसमें कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता स्प्रिट डालने लगे। स्प्रिट डालने के दौरान ही एक जलती मशाल स्प्रिट के डिब्बे में जा टिकी और आग भभक गयी। घटना में सात से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता आग की चपेट में आ गए। सभी कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए महारानी हॉस्पिटल ले जाया गया है। हादसे में कांग्रेस के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें हिमांशु और मनीष शामिल हैं। इन दोनों कार्यकर्ताओं को तत्काल रायपुर रेफर किया गया है। बता दें कि राहुल गाँधी के  सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

अन्य खबरे