Breaking News

हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे : राहुल

18 Apr, 2019 1290

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

लोकसभा चुनाव के प्रचार के तहत कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के जूनागढ़ में एक चुवानी सभा को संबोधित किया. राहुल ने यहां लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया. उन्‍होंने कहा हम आपको हर भाषण में अपने मन की बात, हमारे दिल में क्‍या है, हम ये नहीं बताना चाहते. हम आपके साथ देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं. हम दो हिंदुस्‍तान नहीं बनने देंगे.गौरतलब हो कांग्रेस ने जम्‍मू-कश्मीर में अलग प्रधानमंत्री की मांग का समर्थन किया था, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमलावर हो गये हैं. पीएम मोदी इसे अपना चुनावी हथियार बना लिया है और लगभग सभी जनसभाओं में कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरते हुए आरोप लगाते हैं कि यह पार्टी देश को दो टूकड़ों में बांटने की कोशिश कर रही है. क्‍या देश में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए. राहुल गांधी ने मोदी के इसी हमले का जवाब आज दिया. 

अन्य खबरे