Breaking News

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी बीजेपी में शामिल

07 Jul, 2019 1251
संवाददाता/in24 न्यूज़।
 
मशहूर हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। रविवार को बीजेपी  के एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, हर्षवर्धन सिंह जैसे कई सीनियर नेता मौजूद थे। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान है। इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी बीजेपी की मेंबर बनीं। कार्यक्रम में चौधरी मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महासचिव राम लाल, दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली शहर इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी आदि शामिल थे लोकसभा चुनाव 2019 से पहले सपना चौधरी पर सस्पेंस बना हुआ था। पहले उनके कांग्रेस में आने की खबरें आई थीं। कुछ तस्वीरों के बाद कहा गया कि वह कांग्रेस में आ गई हैं। लेकिन फिर सपना खुद मीडिया के सामने आईं और उन्होंने इस खबर को गलत बताया। इसके बाद प्रचार के दौरान सपना चौधरी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ देखी गईं। उन्होंने दिल्ली की विभिन्न सीटों पर बीजेपी के लिए रोडशो में हिस्सा लिया था। अब आखिरकार पार्टी में शामिल हुईं।

अन्य खबरे