Breaking News

पुलवामा में फिर हुई कश्मीरी पंडित की हत्या

26 Feb, 2023 827

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandit) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान काशीनाथ शर्मा पुत्र संजय शर्मा के तौर पर हुई है। काशीनाथ अपने गां में एक सशस्त्र गार्ड के रूप में काम करता था। आतंकियों ने इस घटना को उस समय अंजाम दिया जब काशीनाथ स्थानीय बाजार जा रहा था। गोली लगने के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में अल्पसंख्यक नागरिक अर्थात् संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके गांव में सशस्त्र गार्ड था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा लगातर खतरे में पड़ी दिखती है।

अन्य खबरे