Breaking News

हरियाणा में बीजेपी को झटका, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा

24 Oct, 2019 878

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
मोदी है तो मुमकिन है का नारा देनेवाली बीजेपी को हरियाणा में झटका लगा है. गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. इसका असर राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पर भी पड़ा है. पार्टी के मन मुताबिक नतीजे ना आने के कारण प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को इस्तीफा देना पड़ा है. यहां तक कि चुनाव में वह खुद अपनी विधानसभा सीट टोहाना से पीछे चल रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुभाष बराला को फटकार लगाई है. दरअसल, हरियाणा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. साल 2014 के विधानसभा चुनावों की तुलना में भारतीय जनता पार्टी को लगभग 10 सीटों का नुकसान झेलना पड़ रहा है.

अन्य खबरे