Breaking News

हिमाचल में आज से कांग्रेस की सरकार

11 Dec, 2022 1151

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कांग्रेस आज हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)  में नई सरकार बनाने जा रही है। नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) आज रिज मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और  सांसद प्रतिभा सिंह से मिलने हॉलीलॉज पहुंचे। सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में माता संसार देवी, पत्नी कमलेश ठाकुर, दोनों बेटियां, भाई राजीव ठाकुर और भाभी अमृत वाला समेत पूरा परिवार शामिल होगा। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का परिवार हमीरपुर से शिमला पहुंच गया है। मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। उनका परिवार भी शिमला पहुंच गया है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी शामिल होंगे। वहीं हमीरपुर निवासी सुनील शर्मा बिट्टू मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बन गए हैं। सुनील शर्मा वीरभद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण नियामक आयोग के सदस्य और पूर्व में हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में सुनील शर्मा बिट्टू हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष हैं। बता दें कि बीजेपी को हराकर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की और अब सरकार बनाने जा रही है।

अन्य खबरे