Breaking News

अपने 18 सांसदों के साथ उद्धव करेंगे राम लला के दर्शन

15 Jun, 2019 1055

संवाददाता/in24 न्यूज़।   

राम मंदिर फ़िलहाल शिवसेना के लिए एक अहम् मुद्दा बना हुआ है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद उद्धव ठाकरे 16 जून को रामलला का दर्शन करने वाले हैं. वह अपने सभी 18 सांसदों के साथ अयोध्या पहुंचेंगे. शिवसेना उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नवनिर्वाचित 18 लोकसभा सांसदों के साथ उद्धव 16 जून को रामलला के दर्शन करेंगे. पार्टी के सभी सांसद 15 जून को ही अयोध्या पहुंच जाएंगे. जबकि उद्ध ठाकरे 16 जून को पहुंचेंगे. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे जब नवंबर में अयोध्या आये थे तब माहौल अलग था. उस समय तनाव था, भीड़ भी थी. लेकिन आज का माहौल शांत है.

अन्य खबरे