Breaking News

पुणे में जल मंत्री के ख़िलाफ़ निकला एनसीपी का केकड़ा मोर्चा

09 Jul, 2019 1270
संवाददाता/in24 न्यूज़.
राजनीति में इनदिनों मोर्चा निकलने की शैली में नयापन देखने को मिलने लगा है. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पुणे में एनसीपी कार्यकर्ताओं अनोखा प्रदर्शन किया इसमें एनसीपी कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में सभी एनसीपी कार्यकर्ताओं ने एक विशेष लिबास पहना था जिसपर केकड़े बने थे. इन कार्यकर्ताओँ ने बिना किसी हंगामें और शोर शराबे के अपना प्रदर्शन किया. एनसीपी कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के निवास स्थान के बाहर तालाब से पकड़े गए बहुत सारे केकड़े छोड़ दिए एक साथ इतनी संख्या में केकड़े देखकर वहां के स्थानीय लोग डर गए आज से 4 दिन पहले यानि की 4 जुलाई को महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत ने रत्नागिरि के तियरे बांध को लेकर एक अजीब बयान दिया था उन्होंने कहा था कि 'रत्नागिरी जिले का तिवारे बांध केकड़ों के कारण टूटा है. उन्होंने दावा किया था कि बांध के आसपास भारी संख्या में केकड़े आ गए थे. जिसके कराण बांध में लीकेज होने लगी थी.'

अन्य खबरे