पहलवान नरसिंह यादव पर से हटा प्रतिबंध
28 Mar, 2020
1212
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना ने जहां दुनिया भर को गम देने का काम किया वहीं पहलवान नरसिंह यादव के लिए बहुत बड़ी ख़ुशी लेकर आया है. बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 स्थगित होने से नरसिंह पंचम यादव के करियर को संजीवनी मिल गई और डोप के कारण प्रतिबंध झेल रहे इस पहलवान को ओलंपिक में हिस्सा लेने का मौका मिल गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ ने कह दिया है कि वह अगर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें रोका नहीं जाएगा। नरसिंह जुलाई अगस्त में ओलंपिक नहीं खेल सकते थे, लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते ओलंपिक एक साल के लिए टल चुके हैं। ऐसे में वह 74 किलो वर्ग में दावा कर सकते हैं, जिसमें भारत ने कोटा हासिल नहीं किया है।