कोरोना संकट पर अगले सप्ताह मुख्यमंत्रियों से फिर बात करेंगे पीएम मोदी
संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट पर एकबार पुनः मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करनेवाले हैं. महामारी फैलने के बाद से भारत में पहली बार एक दिन में संक्रमण के 10,000 से अधिक नये मामले सामने आए हैं, जिसके साथ ही देशभर में संक्रमित लोगों का आंकड़ा तीन लाख के पार चला गया। पिछले दस दिन के भीतर ही एक लाख मामले सामने आने के मद्देनजर सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए सख्त उपाय अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं, केंद्र ने शुक्रवार को राज्यों से कोविड-19 के उभरते केंद्रों पर विशेष ध्यान देने और कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन से देश के धीरे-धीरे बाहर आने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बार फिर विचार-विमर्श करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बीच अनलॉक-1 के दौरान आम लोगों और कारोबारियों को कई तरह की छूट दी गई है ताकि लॉकडाउन से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सके। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये मुख्यमंत्रियों के साथ 16 और 17 जून को संवाद करेंगे। जहां कोरोना केसों की संख्या अब तक काफी कम है। ये राज्य हैं पंजाब, असम, केरल, खंड, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैंड, लद्दाख, पुदुचेरी, अरुणाचल, मेघालय मिजोरम, दादरा नगर हवेली और दमन दीव, लक्षद्वीप और सिक्किम। इसके बाद पीएम मोदी 17 जून को उन 15 राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे जहां कोरोना बेकाबू होता जा रहा है या संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा।