BMC election : सक्रिय हुए नेता, योजनाओं का करने लगे शिलान्यास और उद्घाटन
संवाददाता/ in24 न्यूज़
जैसे-जैसे बीएमसी (bmc) के चुनाव का समय करीब आ रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के नेता सक्रिय हो रहे हैं. बात अगर नगरसेवकों की करें तो हर वार्ड के नगरसेवक अपने इलाके में दौरा कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास भी करते दिखाई दे रहे हैं इसी कड़ी में जोगेश्वरी (jogeshwari) पश्चिम के वार्ड नंबर 62 के नगरसेवक राजू पेडणेकर (raju pednekar) भी अपने वार्ड में पहुँचे और उन्होंने लोगों से बात की. इस मौके पर उन्होंने नई सड़क बनने की योजना का नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। इस मौके पर पेडनेकर ने कहा कि उन्होंने अपने वॉर्ड में सड़क विकास की योजनाओं के लिए बजट में वृद्धि की है. उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना ही ऐसी पार्टी है जो कोरोना काल हो या बाढ़ ग्रस्त इलाका या कोई और स्थिति, हर जगह लोगों की मदद करती है.