Breaking News

OP राजभर ने दिया ऐसा बयान, होने लगे ट्रोल

10 Feb, 2022 564
संवाददाता/ in24न्यूज़
 
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बयान वायरल हो रहा है. उस बयान को लेकर वे ट्रोल हो रहे हैं. इस बयान में राजभर यूपी चुनाव को मद्देनजर के वादा करते हुए सुने जा रहे हैं. वे कहते हैं कि, अगर हमारी सरकार आई तो बाइक पर तीन सवारी करने वालों को भी छूट होगी। ओपी राजभर के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजा लेने लगे।


ओपी राजभर ने ANI समाचार एजेंसी से बातचीत में कर रहे थे. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि, अगर एक ट्रेन में 70 सीटों पर 300 पैसेंजर पर चालान नहीं काटा जाता, जीप में 9 लोगों की जगह 22 लोग बैठते हैं, लेकिन चालान नहीं काटा जाता, तो बाइक पर बैठे तीन लोगों के लिए चालान क्यों? उन्होंने वादा किया कि जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी तो 3 सवारियां फ्री में बाइक चला सकेंगे, नहीं तो जीप और ट्रेन का भी चालान किया जाएगा। उनके इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह – तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


देवेश कुमार नाम के एक यूजर ने राजभर के इस बयान पर हंसने वाली इमोजी के साथ कमेंट किया कि इनकी 2 – 4 रैली करवा दी जाए तो यूपी में बीजेपी की जीत पक्की है।
संजू सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ऐसे नेताओं के बारे मे जितना भी कहा जाये, कम है। चुनाव का समय है इसलिये आशा है कि जनता इन लोगों को ठीक कर देगी।

वहीं आनंद शर्मा नाम के ट्विटर अकाउंट से लिखा गया कि इस तरह की बात करने वाले को अखिलेश यादव सरकार बन जाने के बाद मंत्री बनाने की सोच रहे हैं।
जबकि शशांक शेखर झा नाम के एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा था कि, यदि बुद्धि को विश्राम दे दिया है मेरे बच्चे, तो मुख को भी विश्राम दे दो। अनुभव त्रिपाठी नाम के एक यूजर लिखते हैं कि न सेंस की सीमा हो, न लॉजिक का हो बंधन।

बता दें की ओपी राजभर अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहते हैं. यूपी चुनावों में अखिलेश यादव के साथ गठबंधन किया है.

 

अन्य खबरे