Breaking News

UP ELECTION 2022 : रातोंरात उम्मीदवार ने बदली पार्टी, कांग्रेस छोड़ सपा में शामिल हुईं सुप्रिया ऐरन

11 Feb, 2022 552
संवाददाता/ in24 न्यूज़
 
पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का आगाज यूपी (UP ELELCTION 2022) से हो चुका है. यह युपी चुनाव किसी खाटी बॉलीवुड फिल्म (bollywood) की तरह है, जिसमें एक्शन है, ड्रामा है, इमोशन है और अंत में क्लाइमेक्स है. चुनाव में हर दिन क्लाइमेक्स देखने को मिल रहे हैं. ताजा मामला बरेली से जुड़ा है, जहां अंतिम समय में ऐसा क्लाइमेक्स देखने को मिला कि वैसा तो फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलता है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बरेली के पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन की पत्नी सुप्रिया ऐरन ने अंतिम समय में ऐसा सीन क्रिएट किया कि लोग भौचक्कें रह गए. अभी हाल तक वे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Congress) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारा बुलंद कर रही थीं। पार्टी के लिए लड़कियों की मैराथन करवा रही थीं। यह दावा भी कर रही थीं कि इस बार यूपी में कांग्रेस की लहर है। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में ही सुप्रिया को बरेली कैंट (Bareilly Cantt Candidate)से प्रत्याशी बनाया, लेकिन राजनीति की विडंबना तो देखिए सुप्रिया का रातों-रात हृदय परिवर्तन हो गया। वह सपाई हो गईं और अब सपा के झंडे तले उसी सीट से चुनाव लड़ रही हैं, जहां से उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया था।

अब किसी को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर रातों-रात सुप्रिया ऐरन का हृदय कैसे परिवर्तन हो गया कि उन्होंने पाला ही बदल लिया। जानकारों की मानें तो बरेली कैंट में लगभग 30% मुस्लिम है और वे सभी सपा के साथ जा सकते हैं, कांग्रेस यह मान कर चल रही थी, मुस्लिमों का वोट उसे ही मिलेगा, लेकिन ऐसा होना मुश्किल दिख रहा है. इसे देखते हुए सुप्रिया ऐरन ने अपने लिए सुरक्षित ठिकाने के रूप में सपा को चुन लिया।

 
बता दें कि बरेली कैंट कभी कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, लेकिन बाद में सपा ने इस सीट से दो बार जीत दर्ज की। वर्तमान में इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। खैर अब देखने वाली बात यह है कि सुप्रिया अन्य वर्गों के कितने वोट पाती हैं, क्योंकि भाजपा भी बहुत मजबूती से लड़ रही है।

अन्य खबरे