Breaking News

अबू आज़मी के वारी पालकी यात्रा को लेकर दिए गए बयान से महाराष्ट्र में गरमाई सियासत

23 Jun, 2025 175

Maharashtra News: महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी के पंढरपुर वारी पालकी यात्रा को लेकर दिए गए बयान ने सियासी हलचल मचा दी है. दरअसल अबू आजमी ने सोलापुर में कहा था कि जब वे आ रहे थे, तब उन्हें बताया गया कि पालकी आने वाली है, जल्दी निकलो वरना रास्ता जाम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि वारी की वजह से ट्रैफिक जाम होता है, लेकिन मुसलमानों ने कभी इसका विरोध नहीं किया. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदों के बाहर नमाज पर रोक की बात होती है, जबकि हिंदू त्योहारों से ट्रैफिक पर कोई सवाल नहीं उठता.


 उनके इस बयान पर अब सियासत गरमा गयी है , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "अबू आजमी विवादित बयान देने के शौकीन हैं. उन्हें लगता है कि विवादित बयान देने से उन्हें पब्लिसिटी मिलती है." उन्होंने साफ कहा कि वे अबू आजमी को पब्लिसिटी लायक नहीं समझते, इसलिए उनके बयान का कोई जवाब नहीं देंगे."
वहीं शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने भी आजमी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "अबू आजमी के बयान से साफ है वो सनातन और हिंदू विरोधी हैं, उनकी बात में कोई सच्चाई नहीं है. देश की जमीन सिर्फ हिंदुस्तान की है, किसी धर्म और संस्था की नहीं. पंढरपुर की यात्रा पर टिप्पणी सही नहीं है."

अबू आजमी हरा सांप है- आचार्य तुषार भोसले 
बीजेपी के आध्यात्मिक विंग के नेता आचार्य तुषार भोसले ने आक्रामक भाषा में प्रतिक्रिया दी और कहा, "अबू आजमी हरा सांप है, उसके कमर पर लात मारकर उसे पाकिस्तान भेज देना चाहिए. हमारे पवित्र यात्रा पर टिप्पणी कैसे कर सकता है, हमारी पवित्र यात्रा को ट्रैफिक जाम बोलता है."

अन्य खबरे