एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की मुलाकात से गरमाया अटकलों का बाजार, नए गठबंधन की चर्चा तेज !
16 Apr, 2025
252
संवाददाता/in24 न्यूज़।
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों एक नए गठबंधन की चर्चा तेजी चल रही है और कहा ये जा रहा है कि हम साथ - साथ हैं. शिवसेना शिंदे गुट और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता ये कह रहे हैं कि हमारे बीच वैचारिक मतभेद नहीं है. जिसके चलते नगर निकाय चुनावों से पहले एक नए गठबंधन की चर्चा शुरू हो गई है.दरअसल इसकी वजह ये है कि डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने बीते दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे से दादर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की है. बता दें कि शिंदे की ठाकरे के निवास 'शिव तीर्थ' की पहली मुलाकात थी. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं न सिर्फ डिनर एक साथ किया बल्कि डेढ़ घंटे तक चर्चा भी की है. ये इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल तीन साल लंबित पड़े मुंबई नगर निगम के चुनाव होने की उम्मीद है.
वहीं महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार बनने के बाद एकनाथ शिंदे और बीजेपी के खटपट की खूब ख़बरें आईं थीं। ऐसे सवाल कई सारे हैं क्या एकनाथ शिंदे बीएमसी चुनाव से पहले अपने लिए नया साथ तलाश कर रहे हैं? क्या बीजेपी और शिवसेना में मतभेद भी हैं? बता दें कि राज ठाकरे से मुलाकात के दौरान शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी नेता और महायुति सरकार में उद्योग मंत्री उदय सामंत भी थे. इसके अलावा एकनाथ शिंदे की इस मुलाकात के दौरान राज ठाकरे के बेटे अमित और मुंबई मनसे अध्यक्ष संदीप देशपांडे भी मौजूद थे. 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में माहिम सीट पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदा सरवणकर, मनसे के अमित ठाकरे और शिवसेना यूबीटी के महेश सावंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था.महेश सावंत ने यहां नजदीकी अंतर से जीत हासिल की थीं. माहिम सीट को लेकर बीजेपी चाहती थी की अमित ठाकरे का समर्थन किया जाए और शिवसेना उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले लें. लेकिन सदा सरवणकर नहीं माने थे.
वहीं चुनाव नतीजों के बाद सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा होने लगी थी कि राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच अनबन हो गई है.ऐसा कहा गया कि एकनाथ शिंदे की तरफ से माहिम सीट पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार वापस नहीं लिए जाने से राज ठाकरे नाराज हो गए हैं. लेकिन ताजा तस्वीर ने इन अटकलों को विराम दे दिया है.वहीं सूत्रों की मानें तो बीएमसी चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे की शिवसेना और राज ठाकरे के एमएनएस के बीच गठबंधन हो सकता है दरअसल विधानसभा चुनाव में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी के मुकाबले कहीं बेहतर प्रदर्शन किया था इसके बाद शिंदे गुट के इस दावे को और मजबूती मिली कि वही असली शिवसेना है.फ़िलहाल बीएमसी की सत्ता पर शिवसेना काबिज है.