Breaking News

मंत्री किरेन रिजिजू ने भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच पर दिया स्पष्टीकरण

15 Sep, 2025 261

दुबई में हुए एशिया कप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। ​​वहीं इस मैच को लेकर विपक्षी दलों और उनके समर्थकों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त की गईं। दरअसल विपक्ष चाहता था कि यह मैच न हो, जबकि कई लोगों ने आरोप लगाया कि यह मैच फिक्स था। वहीं अब किरण रिजिजू ने भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच पर स्पष्टीकरण दिया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मैच नहीं था। एशिया कप एक बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। अगर भारत इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता, तो यह भारत के लिए ही नुकसानदेह होता। ओलंपिक, एशिया कप, एशियाई खेल या विश्व कप जैसी प्रतियोगिताएं किसी एक देश के लिए नहीं हैं, ये पूरे विश्व के लिए हैं।

रिजिजू ने आगे कहा, भारत ने पाकिस्तान के साथ कोई भी स्वतंत्र द्विपक्षीय मैच नहीं खेला है। भारत ने आज तक पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेला है और पाकिस्तान को अलग से आमंत्रित भी नहीं किया गया है। अगर हम किसी देश से दुश्मनी के कारण ओलंपिक में हिस्सा नहीं लेते हैं, तो यह हमारा नुकसान होगा। इसलिए, भावनाएं तो सही हैं, लेकिन इसके पीछे तार्किक सोच भी होनी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, भारत पाकिस्तान के साथ कोई अलग द्विपक्षीय मैच नहीं खेलता है। हालांकि, ओलंपिक, एशियाई खेल, एशियाई चैंपियनशिप, विश्व कप और एशिया कप सभी बहुपक्षीय टूर्नामेंट हैं। इनमें सभी देश एक साथ खेलते हैं। इसलिए, भारत और पाकिस्तान के बीच कोई अलग या विशेष मैच नहीं खेला जाता है।
 

 

अन्य खबरे