Breaking News

झोपड़ी पर रिटेनिंग दीवार गिरने से उत्तराखंड में पांच की मौत

19 Oct, 2021 830

संवाददाता/in24 न्यूज़।
कुदरत ने उत्तराखंड पर कहर बरपा रखा है। गौरतलब है कि मानसून की विदाई के बाद देहरादून सहित प्रदेश भर में रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में भारी से बहुत भारी को बारिश को लेकर अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।  मंगलवार सुबह  नैनीताल जिले के धारी ब्लाक के चौखुटा गांव में बारिश के दौरान मजदूरों की झोपड़ी पर रिटेनिंग दीवार गिर गई। हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक को मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। उधर, खैरना में झोपड़ी में पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों से भी अनुरोध है कि बे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। विशेष तौर पर इस अवधि में यात्रा करने से बचने का आग्रह किया गया है। एसडीआरफ कमांडेंट नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की सभी टीमें अलर्ट पर हैं। सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी आपात परिस्थिति के लिएपूर्णतः अलर्ट रहें और रेस्क्यू उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें। बता दें कि बारिश के कहर से केरल में भी बेहद नुकसान हुआ है।

अन्य खबरे