Breaking News

अजहरुद्दीन के पिता मोहम्मद अजीजुद्दीन का निधन

19 Oct, 2022 1047

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) के पिता मोहम्मद अजीजुद्दीन (Mohammad Azizuddin) का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। परिजनों ने यहां बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अजीजुद्दीन का निधन हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की 91वीं वार्षिक आम बैठक में शामिल हुए अजहरुद्दीन खबर सुनकर घर वापस आ गए। अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बता दें कि अज़हरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट संघ (HCA) के अध्यक्ष हैं।

अन्य खबरे