Breaking News

पत्नी के गम में पति ने दो बेटियों के साथ जान दी

28 Feb, 2020 929
संवाददाता/in24 न्यूज़.  

एक व्यक्ति ने अपने दो बेटियों के साथ जान दे दी। यह घटना विजयवाड़ा के वाईएसआर कडपा जिले के गोपवरम मंडल क्षेत्र के श्रीनिवासपुरम गांव में शुक्रवार को घटी है। श्रीनिवासपुरम गांव निवासी बालकोंडय्या ने अपनी दो बेटी भावना और शोभना के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी।पुलिस के अनुसार, बालकोंडय्या की पत्नी हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके चलते वह ऑटो चलाकर दो बेटियों के साथ जीवन गुजारा कर रहा था। मगर वह पैसों की तंगी से गुजर रहा था। इसके चलते उसने दो बेटियों के साथ गांव के पास कुएं में कूदकर जान दे दी। एक साथ गांव में तीन लोगों को मौत हो जाने से मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्तपाल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य खबरे