Breaking News

आईपीएल के लिए धोनी का नया अवतार

03 Aug, 2020 827

संवाददाता/in24 न्यूज़.
लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से दूर रहनेवाले महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही एक नए अवतार में नज़र आने वाले हैं. बात दें की आईपीएल 2020 के लिए भारत सरकार ने बीसीसीआई को हरी झंडी दे दी है। यह संयुक्त अरब ऐमिरेट्स में 19 सितम्बर से 8 नवंबर के बीच आयोजित होगा। हालांकि इस पर अभी सरकार की रजामंदी बाकी है। आईपीएल के होने के साथ ही भारत के करोड़ों फैन्स को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट के मैदान पर दीदार देखने को मिलेगा। वो काफी समय बाद टॉप लेवल पर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। आईपीएल से पहले अब उनका नया लुक सामने आ रहा है जिसमें वो काफी कूल नजर आ रहे हैं। धोनी का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी उम्र से काफी बड़े नजर आ रहे हैं। धोनी हल्की बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसमें उनके बाल काफी छोटे और उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। इसको उनके एक फैन पेज ने शेयर किया है। उन्होंने इसका मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा कि हेलीकॉप्टर इस समय रांची में है और बहुत जल्द ही दुबई में लैन्ड करते दिखाई देंगे। यानि धोनी के प्रशंसकों का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है.

अन्य खबरे