Breaking News

कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा बीजेपी में शामिल

16 Mar, 2019 1252
संवाददाता/in24 न्यूज़।
लोकसभा चुनाव 2019  से ठीक पहले हरियाणा में कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं करनाल के पूर्व सांसद अरविंद शर्मा  शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के महासचिव अनिल जैन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अरविंद शर्मा को अंगवस्त्र पहना कर भाजपा में उनका स्वागत किया।इस अवसर पर सीएम खट्टर ने कहा कि अरविंद शर्मा एक कर्मठ व्यक्ति हैं और आशा है कि वह कंधे से कंधा मिलाकर भाजपा के लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे। वहीं, अनिल जैन ने कहा कि शर्मा ने ढाई माह पहले भाजपा के गरीब कल्याण के कार्यक्रम में योगदान देने की इच्छा व्यक्त की थी।

अन्य खबरे