Breaking News

आज विशाखापट्टनम में होगी टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत

19 Mar, 2023 729

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आज विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में टीम इंडिया (Team India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच दूसरे वनडे में भिड़ंत होने वाली है। कप्तान रोहित शर्मा भी टीम की अगवाई के लिए वापसी करेंगे, जो मुंबई में पहला मैच नहीं खेल पाए थे। भारत इस साल वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और पूरी तरह से फिट रविंद्र जडेजा टीम के लिए महत्त्वपूर्ण होंगे। तीन मैचों की यह सीरीज चयनकर्ताओं को इन दोनों की प्रगति का आकलन करने में मदद करेगी। कप्तान रोहित शर्मा की वापसी से निश्चित रूप से शीर्ष क्रम मजबूत होगा, जो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की रफ्तार और ‘वैरिएशन’ के आगे पस्त हो गया था। रोहित पारी का आगाज करेंगे, जिससे किशन को नियमित कप्तान के लिए जगह बनानी होगी। कोहली और गिल के पहले वनडे में कम स्कोर बनाने को लेकर ज्यादा चिंता की जरूरत नहीं है, लेकिन सूर्यकुमार यादव 50 ओवर के प्रारूप में अपनी लय हासिल नहीं कर पा रहे हैं, जो चिंता का कारण बन सकता है। भारत के गेंदबाजों ने मुंबई में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने तेज गेंदबाजों की मददगार पिच पर बेहतरीन गेंदबाजी की। बता दें कि आज टीम इंडिया में होंगे रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन, हार्दिक, जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट। तो वहीं आस्ट्रेलिया की टीम में स्टीव स्मिथ (कप्तान), वार्नर, ट्रेविस हेड, मार्नुस लाबुशेन, मिशेल मार्श, माक्र्स स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, नाथन एलिस और एडम जंपा होंगे।

अन्य खबरे