टीम इंडिया की हार से क्रिकेट प्रेमी नाराज, टीवी तोड़कर किया गुस्से का इजहार
अलीगढ़ में टीवी तोड़ने वाले प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि हम पूरा मैच देख रहे हैं. हमारी तमन्ना थी कि भारत वर्ल्ड कप जीते, लेकिन 140 करोड़ लोगों का सपना टूट गया. हमें इतना धक्का लगा है. इतना दुख हुआ है, जितना जीवन में कभी नहीं हुआ. हमारी आत्मा रो रही है, हम सब बहुत दुखी हैं. हम कब से सोच रहे थे कि भारत वर्ल्ड कप जीते, लेकिन जीत नहीं पाया. जो होना था वो हो गया, लेकिन गुस्सा कहीं न कहीं तो उतारना ही पड़ता है, इसलिए टीवी तोड़ दिया. हमारी टीम महीनों से मेहनत कर रही थी. तो वहीं सचिन नाम के एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा, कि आज बहुत अच्छा मैच था, लेकिन टीम इंडिया का दुर्भाग्य था कि हम जीत नहीं पाए. हमें उम्मीद थी कि इंडिया दस मैच जीती है ग्यारहवां भी जीतेगी और वर्ल्ड कप लाएगी और देश का नाम रौशन करेगी. बस इसलिए हमने ये टीवी फोड़ा है. वहीं लखीमपुर खीरी में भी फैंस काफी निराश नजर आए और उन्होंने भी टीम इंडिया की हार से दुखी होकर अपना टीवी तोड़ दिया.