Breaking News

धोनी ने अपने घोड़े संग लगाई रेस

13 Jun, 2021 881

संवाददाता/in24 न्यूज़.
खिलाड़ी अपनी फिटनेस को लेकर बेहद चौकन्ने रहते हैं। अगर बात पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की की जाए उन्होंने अपनी फिटनेस जांचने के लिए घोड़े के साथ रेस लगाई। बता दें कि कोरोना के खतरे के बाद आईपीएल के स्थगित होने के बाद अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। अपनी फिटनेस को परखने के लिए धोनी को नया प्रतिद्वंद्वी भी मिल गया है, जिसके साथ धोनी अपनी फिटनेस साबित करने में लगे हुए हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व विश्व विजेता कप्तान रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साक्षी ने कैप्शन लिखा कि मजबूत, तेज। माही की पत्नी ने हैशटैग में लिखा कि प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग। धोनी के फार्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है। इससे पहले धोनी के परिवार में चेतक नाम का मारवाड़ी घोड़ा शामिल हुआ था जिसकी जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनके पास घोड़े हैं। उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी घोड़े हैं। बहरहाल धोनी के फैंस अपने खिलाड़ी को घोड़े के साथ रेस लगाने की बात से काफी खुश हैं।

अन्य खबरे