Breaking News

फिर नीरज चोपड़ा ने किया देश का नाम रोशन

27 Aug, 2022 737

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नीरज चोपड़ा ने एकबार फिर दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया है। भारत को ओलंपिक में गोल्डन मेडल दिलाने वाले स्टार जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। दरअसल, नीरज चोपड़ा डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर दूर फेंका। गौरतलब है कि यह उनके कॅरियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। इस खिताब को हासिल करने के लिए नीरज ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी। नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण में पहले प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.08 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं उन्होंने तीसरे प्रयास में हिस्सा नहीं लिया। उनका चौथा प्रयास फाउल हुआ। पहले प्रयास के दम पर ही उन्होंने लुसाने डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया और इतिहास रच दिया। इस बड़ी उपलब्धि से नीरज चोपड़ा की जमकर तारीफ हो रही है।

अन्य खबरे