Breaking News

लॉकडाउन तोड़ने में रांची सबसे आगे

18 Apr, 2020 2269

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
लॉकडाउन के बीच भी बहुत से लोग नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए घरों से निकलकर बाहर घूम रहे हैं. ज़रूरी काम के लिए घर से निकलने की बात समझी जा सकती है, पर जो बेवजह घूम रहे हैं उन्हें न अपनी चिंता है न अपने परिवार की फ़िक्र। झारखंड की राजधानी रांची के लोग लॉकडाउन तोड़ने के मामले सबसे आगे निकल गए हैं. झारखंड में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक कुल 828 प्राथमिकी दर्ज कर अब तक 1,634 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि राज्य में इस दौरान अफवाह और घृणा फैलाने के मामलों में भी 89 लोगों को गिरफ्तारी किया गया है। यह जानकारी राज्य पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुरारीलाल मीणा ने दी. उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में फैलाए जा रहे अफवाहों और घृणा फैलाने के मामलों में भी अब तक 89 गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें से अधिकतर मामले सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। रांची में जहां सर्वाधिक 156 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं, वहीं जमशेदपुर में रिकार्डतोड़ 636 आरोपित दबोचे जा चुके हैं। बावजूद इसके लोग लॉकडाउन तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं.

अन्य खबरे