Breaking News

साउथ अफ्रीका दौरे से हुए बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दीपक चाहर

16 Dec, 2023 636

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम दक्ष‍िण अफ्रीका दौरे पर है। टी20 सीरीज 1-1 से बराबर होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच वनडे और उसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इन सबके बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा हैं। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर वनडे सीरीज से हट गए हैं। जबकि, मोहम्मद शमी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चाहर ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि वो फैम‍िली मेडिकल इमरजेंसी के कारण आगामी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। दीपक चाहर की गैरहाजिरी में उनकी जगह अब आकाश दीप वनडे टीम का हिस्सा होंगे। वहीं, वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 24 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने टेस्ट मैच खेलने की मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में वर्ल्ड कप का यह स्टार गेंदबाज दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गया है। बता दें कि वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। गौरतलब है कि 17 दिसंबर को जोहान‍िसबर्ग में पहला वनडे मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल होंगे। वह दूसरे और तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और इंटर-स्क्वाड गेम में हिस्सा लेंगे। बता दें मोहम्मद शमी और दीपक चाहर के फैंस के लिए भी यह खबर अच्छी नहीं है।

अन्य खबरे