Breaking News

मुंबई में बस पलटने से एक की मौत 34 लोग घायल

21 May, 2017 1698
ब्यूरो रिपोर्ट/ in24न्यूज़ ,मुंबई
मुंबई के दादर इलाके में बस पलटने से हुई एक व्यक्ति  की मौत 34 लोग  घायल। यह घटना सुबह के 4  बजे की है। माटुंगा के पुलिस का कहना है कि यह बस रत्नागिरी की है जो बोरीवली से होती हुई आरही थी और उसी वक़्त बस ड्राइवर यु टर्न लेते समय डिवाईदर को जा टकराई और बस पारसी जिमखाना के पास जा गिरी। 
 
 
सीनियर इंस्पेक्टर बीऍम कक्कड़ का कहना है कि जब मृतक कि जांच हुई तो पता चला की उनका नाम साईनाथ भालेकर है और वे बोरीवली का रहने वाला था।  घटना के दौरान वो बस ड्राइवर के बगल में बैठा था पर  घटना के वक़्त बस पलटने से वे खिड़की के बाहर जा गिरे और टायर के निचे आने से उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।  
इसी तरह की ये दूसरी घटना है जहा शनिवार को कांजुरमार्ग और पवई के बीच इलाके में बस पलटने से बडा हादसा हुआ जहा 1 की मौत और 19 लोग घायल हो गए जिसके बाद पास के ही अस्पताल में घायल लोगो को भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर करवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल लोगो में से 4 अब तक गंभीर अवस्था में हैं।  

अन्य खबरे