Breaking News

73 बॉल पर बांग्लादेश के खिलाफ धोनी की सेंचुरी

28 May, 2019 1459

संवाददाता/in24 न्यूज़.  

 

वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश के खिलाफ कार्डिफ में हो रहे दूसरे अभ्यास मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने शतक पूरा कर लिया है. धोनी ने 73 गेंद में शतक बनाया है. आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के पहले वॉर्मअप मैच में बल्ले से नाकाम रहने के बाद धोनी ने दूसरे मुकाबले में अपना दम दिखाया. धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 40 गेंदों में अर्धशतक ठोका. बांग्लादेश के खिलाफ हो रहे मैंच में टीम इंडिया के 5 विकेट गिर चुके हैं. हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर हैं. कप्तान विराट कोहली 46 गेंद पर 47 रन बनाकर आउट हो गए. बांग्लादेश ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. शिखर धवन एक रन बनाकर आउट हो गए. मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर वो एलबीडब्ल्यू हो गए. इसके बाद 50 रन के स्कोर पर रोहित आउट हो गए. इसके बाद कप्तान विराट कोहली भी मोहम्मद सैफुद्दीन के बॉल पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए. विराट के जाने के बाद विजय शंकर मैदान में मोर्चा संभालने आए, लेकिन महज 2 रन बनाकर वो भी आउट हो गए.

अन्य खबरे