Breaking News

अफगानिस्तान के स्कूल में 80 छात्राओं को जहर पिलाया गया

05 Jun, 2023 844

संवाददाता/in24 न्यूज़.
शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं के साथ बेहद जानलेवा खिलवाड़ किया गया है। अफगानिस्तान (Afghanistan) के उत्तरी सारी पुल प्रांत (Northern Sari Pul Province) के संचारक जिला में प्राथमिक बालिका विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को जहर दिए जाने का मामला सामने आया है । सूचना और संस्कृति के प्रांतीय निदेशक मुफ्ती आमिर सरिपुली ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संचारक जिले के काबोद आब क्षेत्र में फैजाबाद बालिका विद्यालय की कुल 77 छात्राओं, सात शिक्षकों, पांच माता-पिता और एक कर्मचारी को जहर दिया गया था, लेकिन इन लोगों की हालत स्थिर है। एक अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच, एक प्रभावित छात्रा की मां महनाज ने इस घटना की निंदा की और प्रांतीय प्रशासन से इस अपराध के पीछे लोगों की पहचान करने और उन्हें न्याय दिलाने का आह्वान किया। एक अन्य छात्रा अली आगा करबलाई के पिता ने प्रभावित छात्रों की संख्या 80 बताई और कहा कि वह अपनी बेटी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक 80 छात्रों सहित 87 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि इस खतरनाक घटना के सामने आने से हड़कंप मच गया है।

अन्य खबरे