Breaking News

अमेरिका में एयर शो के दौरान हादसा, छह की मौत

13 Nov, 2022 697

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
एयर शो के दौरान अमेरिका (America) के टेक्सास सिटी में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। डलास में हवा में करतब दिखाने के दौरान दो विमान में आपस में टकरा गए। हादसा इतना भंयकर था कि टक्कर होते ही विमान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों विमानों में बोइंग बी-17 और बेल P-63 किंगकेबरा शामिल थे। यह पूरा हादसा कैमरे पर भी कैद हो गया।एयर शो के दौरान जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त लोगों को अचानक से समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। जब यह क्रैश हुआ तो फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों को तुरंत ही मौके पर बुलाया गया। ताकि विमान में लगी आग से काबू पाया जा सके। घटना स्थानीय समयानुसार 1.20 बजे हुई है। दोनों ही विमान आपस में टकराए हैं। जिसके बाद यह जमीन पर गिर गए। घटना की खबर मिलते ही डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य खबरे