Breaking News

सगाई टूटने से युवक ने फांसी लगाकर जान दी

12 Mar, 2020 947

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सगाई टूट जाने से नाराज़ युवक ने फांसी लगाकर अपनी ज़िंदगी ख़त्म कर ली. बता दें कि जयपुर के प्रताप नगर थाना इलाके में बुधवार को एक युवक ने सगाई टूटने के बाद अवसाद में आने से फांसी का फंदा लगाकर घर पर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल से गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि मूलतः कादेड़ा, अजमेर हाल सेक्टर-11 निवासी प्रकाश धोबी सीतापुरा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार देर शाम को घर पर अकेला था। परिवार वाले रिश्तेदारों से मिलने गए थे। पीछे से उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक की कुछ माह पहले सगाई हुई थी जोकि टूट गई थी और परिवार वालों से इस बात को उसका झगड़ा भी हुआ था। इस बात से वह पिछले काफी दिनों से दुखी था। मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है।

अन्य खबरे