Breaking News

अमेरिका में सौ साल के दूल्हे और और एक सौ दो साल की दुल्हन की अनोखी शादी

05 Jul, 2019 1408

संवाददाता/in24 न्यूज़. 

प्यार की सचमुच कोई उम्र नहीं होती वर्ना उम्र के आखिरी पायदान पर भला कौन शादी करता है! पर यही हुआ है. जी हां, अमेरिका के ओहियो में एक ऐसे ही प्रेमी जोड़े ने बुढ़ापे में शादी रचाई है. इनकी उम्र जानकर एक बार हैरान जरूर होंगे. 100 साल के जॉन ने 102 साल की फीलिस से शादी रचाई है. एक साल डेट करने के बाद दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामा. एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला. ऐसा नहीं है कि वो इतने साल से बिना शादी के थे. दोनों की शादी पहले भी हो चुकी थी. दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को खो चुके हैं. जॉन द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके हैं. 10 साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया.

 

अन्य खबरे