Breaking News

अमेरिका में स्थापित होगी डा. आंबेडकर की 125 फीट ऊंची प्रतिमा

03 Oct, 2023 1051

संवाददाता/in24 न्यूज़.
भारत के संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर की अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में 19 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण 14 अक्टूबर को  किया जाएगा। इसका नाम ‘स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी’ रखा गया है।आयोजकों के मुताबिक व्हाइट हाउस से 21 मील दूर एकोकेक शहर में 13 एकड़ भूमि पर स्‍थापित प्रतिमा हाल ही में हैदराबाद में अनावरण की गई दुनिया की सबसे बड़ी 125 फीट की अंबेडकर प्रतिमा के समान है।अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (AIC) के मुताबिक यह भारत के बाहर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा है और संयुक्त राज्य अमेरिका में संगठन की पहली अंबेडकर मेमोरियल परियोजना का हिस्सा है। एआईसी ने एक बयान में कहा कि हम समानता, मानवाधिकार और सशक्तिकरण में डॉ. अंबेडकर के योगदान का सम्मान करते हैं। बता दें कि यह प्रतिमा प्रसिद्ध मूर्तिकार, पद्मश्री पुरस्कार प्राप्तकर्ता राम सुतार द्वारा तैयार की गई है, जिन्होंने अहमदाबाद में सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा भी बनाई थी। जाहिर है बाबासाहेब अंबेडकर की इस प्रतिमा से भारत का मान और बढ़ेगा।

अन्य खबरे