Breaking News

जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों की अतिरिक्‍त तैनाती से महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर साधा निशाना

27 Jul, 2019 1181

संवाददाता/in24 न्यूज़.   

आतंकवाद से ग्रस्त जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों की अतिरिक्‍त तैनाती को लेकर पूर्व मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार को ट्वीट कर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कश्‍मीर घाटी में की गई 10 हजार जवानों की अतिरिक्‍त तैनाती से लोग भयभीत हो रहे हैं. मुफ्ती बोलीं कि कश्‍मीर घाटी में सुरक्षाबलों की कोई कमी नहीं है. जम्‍मू-कश्‍मीर राजनीतिक समस्‍या है, सेना इसका हल नहीं है. केंद्र सरकार को इस मामले में दोबारा विचार करने और अपनी नीतियों में बदलाव करने की जरूरत है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षाबलों की 100 अतिरिक्‍त कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है. इसके मुताबिक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 50 अतिरिक्‍त कंपनियां जम्‍मू और कश्‍मीर में तैनात की जाएंगी. साथ ही दिल्‍ली से सीआरपीएफ की 9 अतिरिक्‍त कंपनियां कश्‍मीर घाटी में भेजी जाएंगी.  

अन्य खबरे